राज्यमंत्री राजेश नागर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हालचाल

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री राजेश नागर ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व राज्यमंत्री सुप्रीम अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।राज्यमंत्री राजेश नागर ने अस्पताल में मौजूद […]
बजट 2026-27 से उद्योग, आधारभूत ढांचे, निर्यात और रोजगार को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर नई गति : एस.एस. बांगा

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एस.एस. बांगा ने इसे देश के औद्योगिक विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, निर्यात प्रोत्साहन और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक, संतुलित एवं दूरदर्शी बजट बताया है।श्री बांगा ने कहा कि बजट में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा, लघु एवं मध्यम […]
ढांचे और निर्यात क्षेत्र के लिए विकास का मजबूत आधार : बी.आर. भाटिया

केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए एक सुविचारित, दूरदर्शी और विकास-केंद्रित बजट के रूप में सामने आया है। इस बजट में उद्योग, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचे के साथ-साथ निर्यात को प्रोत्साहन देने की स्पष्ट प्राथमिकता दिखाई देती है, जिससे “मेक इन इंडिया” जैसी राष्ट्रीय पहलों […]
रोजगार विभाग द्वारा 2 से 6 फरवरी तक मनाया जाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 2 से 6 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। रोजगार कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि 02 फरवरी को व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा।प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान क्षेत्र के युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ-2 […]
सेक्टर-12 खेल परिसर में महिलाओं ने दिखाया खेल कौशल और उत्साह

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में और महिला एंव बाल विकास विभाग हरियाणा निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत आज जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल परिसर, सैक्टर 12, फरीदाबाद मे किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी महिलाओं […]
सरदार प्रीतम सिंह भाटिया बने भाटिया सेवक समाज के प्रधान, सुधीर भाटिया महासचिव नियुक्त

एनआईटी दो स्थित भाटिया सेवक समाज की जनरल बॉडी की महत्वपूर्ण बैठक गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित की गई, जिसमें समाज के नए पदाधिकारियों के चयन को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में सरदार प्रीतम सिंह भाटिया को एक साल के लिए भाटिया सेवक समाज का प्रधान चुना गया, जबकि सुधीर भाटिया […]
प्रभु श्रीराम आगमन दिवस पर शिक्षा और संस्कार का संगम

प्रभु श्रीराम आगमन दिवस के पावन अवसर पर शिक्षा, संस्कार और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना फरीदाबाद, जहाँ श्रीराम सोसाइटी ऑफ रियल एजुकेशन की नवीन इकाई श्रीराम ग्लोबल स्कूल, सेक्टर-10 के नए परिसर का भव्य शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह विद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों […]
आरएसएस शताब्दी वर्ष: फरीदाबाद में जुटे प्रबुद्ध नागरिक, राष्ट्र साधना के 100 वर्षों पर हुआ गहरा मंथन- राष्ट्र की शक्ति है सामाजिक अनुशासन:

2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (फरीदाबाद महानगर पूर्व) द्वारा आज सेक्टर-12 स्थित हुड्डा कन्वेंशन सेंटर में ‘प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। संघ के शताब्दी वर्ष (1925-2025) की श्रृंखला के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक, धार्मिक, खेल जगत और आरडब्ल्यूए से जुड़े शहर के सैकड़ों गणमान्य एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का […]
रेडक्रॉस कार्यालय में हुआ पॉश जागरूकता प्रोग्राम

जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद व विजयश्री एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पॉश अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यालय में महिलाओं को किसी भी प्रकार की हैरेसमेंट से बचने के लिए जो कानून बनाया गया है उसके बारे में लड़कियों को जागरूक किया गया कार्यक्रम का “आरंभ एक नई शुरुआत” […]
दास ग्रुप के चैयरमैन बी. आर. भाटिया का जन्मदिन बना सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

सी. दास ग्रुप के चैयरमैन, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी बी. आर. भाटिया का जन्मदिन इस वर्ष परंपरागत उत्सव से हटकर मानवता, सेवा और प्रकृति संरक्षण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत सेक्टर-12 में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ केक काटकर की और उनके साथ समय बिताकर जीवन के प्रति सकारात्मकता और […]