नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

दास ग्रुप के चैयरमैन बी. आर. भाटिया का जन्मदिन बना सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश

शेयर करे :

सी. दास ग्रुप के चैयरमैन, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी बी. आर. भाटिया का जन्मदिन इस वर्ष परंपरागत उत्सव से हटकर मानवता, सेवा और प्रकृति संरक्षण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत सेक्टर-12 में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ केक काटकर की और उनके साथ समय बिताकर जीवन के प्रति सकारात्मकता और संवेदना का संदेश दिया।इस अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था के अध्यक्ष रविंद्र डुडेजा, सर्वोदय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता, संदीप सिंघल, मनोहर पुनियानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री भाटिया के इस मानवीय और प्रेरक कदम की सराहना की।इसके पश्चात श्री भाटिया ने एनआईटी-5 स्थित अपने कार्यालय के सामने पार्क में रेडियो महारानी की टीम के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इसके माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत करने का माध्यम बनने चाहिए।उल्लेखनीय है कि सी दास ग्रुप व सी दास फाउंडेशन निरंतर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को संबल देना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर

हमसे संपर्क करें