नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

बजट 2026-27 से उद्योग, आधारभूत ढांचे, निर्यात और रोजगार को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर नई गति : एस.एस. बांगा

शेयर करे :

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एस.एस. बांगा ने इसे देश के औद्योगिक विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, निर्यात प्रोत्साहन और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक, संतुलित एवं दूरदर्शी बजट बताया है।श्री बांगा ने कहा कि बजट में निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा, लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए सरल वित्तीय सहायता, आधारभूत ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश, परिवहन, लॉजिस्टिक्स एवं भंडारण व्यवस्था में सुधार, निर्यात-उन्मुख उद्योगों को प्रोत्साहन तथा कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो भारत को एक मजबूत वैश्विक विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, राजमार्ग, औद्योगिक गलियारे, लॉजिस्टिक्स पार्क और बंदरगाह-आधारित आधारभूत ढांचे के विकास से उद्योगों की लागत घटेगी, आपूर्ति श्रृंखला सुदृढ़ होगी और भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। इससे निर्यात को गति मिलेगी और विदेशी मुद्रा अर्जन बढ़ेगा।श्री बांगा के अनुसार, उद्योग, आधारभूत ढांचे और निर्यात के समानांतर विकास से राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, विशेषकर युवाओं और कुशल मानव संसाधन के लिए। साथ ही नवउद्यमों, तकनीकी उन्नयन और कौशल प्रशिक्षण पर केंद्रित योजनाएं “आत्मनिर्भर भारत” के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेंगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट उद्योग जगत और सरकार के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करेगा, जिससे भारत की आर्थिक वृद्धि को दीर्घकालिक स्थिरता मिलेगी और देश वैश्विक बाजार में और मजबूत स्थिति हासिल करेगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें