नवीनतम पोस्ट

राज्यमंत्री राजेश नागर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हालचाल

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण

बजट 2026-27 से उद्योग, आधारभूत ढांचे, निर्यात और रोजगार को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर नई गति : एस.एस. बांगा

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़

ढांचे और निर्यात क्षेत्र के लिए विकास का मजबूत आधार : बी.आर. भाटिया

केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए

रोजगार विभाग द्वारा 2 से 6 फरवरी तक मनाया जाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका में राजा जैत सिंह की प्रतिमा को और विशाल बनाने के लिए संचालन समिति को 17 लाख रुपए का चैक सौंपा

शेयर करे :

हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने गांव नीमका में राजा जैत सिंह की प्रतिमा को और विशाल बनाने के लिए संचालन समिति को 17 लाख रुपए का चैक सौंपा। वह यहां गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान शिवम नागर को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित समारोह में पहुंचे थे। जिसमें बड़ी संख्या में सरदारी भी मौजूद थी।इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि राजा जैत सिंह का इतिहास हमारी आने वाली संतान को राष्ट्रभक्ति और सेवा का मार्ग दिखाएगा। इसके लिए राजा जैत सिंह स्टेडियम में महान राजा जैत सिंह की एक विशाल प्रतिमा लगाने का निर्णय पिछले दिनों सरदारी ने किया था। जिसको पूरा करते हुए आज मैं 17 लाख रुपए का चेक संचालन समिति को सौंप रहा हूं। मुझे उस दिन का इंतजार रहेगा जब यह समिति जल्द से जल्द राजा की विशाल प्रतिमा को लगाने और उस स्थल को सुंदर बनाने का काम पूरा करेगी।मंत्री राजेश नागर ने कहा कि शिवम नागर पहलवान ने थोड़ी ही उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर हमारे नीमका, तिगांव विधानसभा और हरियाणा का नाम रोशन किया है। मैं शिवम को आशीर्वाद देता हूं कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करें। नागर ने कहा कि हमारी हरियाणा की सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग कर रही है। इसके लिए हमारी मोदी सरकार ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ी चमक रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देने में हरियाणा पूरे देश में नंबर एक पर है। उन्होंने स्वैच्छिक कोष से शिवम नागर पहलवान को एक लाख रुपए की सहायता देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर ओलंपिक चैंपियन जयप्रकाश पहलवान, निंदर पहलवान, मुखराम पहलवान, योगेंद्र कसाना, देबू पहलवान, कोच जयदीप पहलवान, चौधरी खड़क सिंह, पार्षद प्रदीप टोंगर, पार्षद संजीव सरपंच, अमन नागर, दयानंद नागर, गिरिराज डिप्टी डायरेक्टर खेल विभाग, समरेश चंदीला, हेमंत शर्मा प्रधान आईएमटी एसोसिएशन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।फोटो संलग्न हैं

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री राजेश नागर ने रविवार

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एस.एस. बांगा ने इसे देश के औद्योगिक विकास, आधारभूत

केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए एक सुविचारित, दूरदर्शी और विकास-केंद्रित बजट के रूप में सामने आया है। इस बजट में

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 2 से 6 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

हमसे संपर्क करें