फरीदाबाद के सेक्टर-8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने Maharani Innovative Paints Pvt. Ltd. के सहयोग से कंपनी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 135 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में बीपी, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परामर्श, ऑर्थो परामर्श और निःशुल्क नेत्र जांच जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। जांच के दौरान कई लोगों को आंखों से संबंधित समस्याओं की जानकारी मिली। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न बीमारियों और उनके बचाव के उपायों के बारे में जागरूक भी किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य-जागरूकता बढ़ाना और समय रहते समस्याओं की पहचान करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महारानी पेंट्स के डायरेक्टर आर.के. भाटिया, राकेश गुप्ता और एचआर हेड समय सिंह उपस्थित रहे।
डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र समय–समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता रहता है, ताकि नागरिक अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें और किसी भी उभरती बीमारी का समय पर पता लगाया जा सके।
