नई दिल्ली में निशु आजाद के पिता संजय कुमार से कथित मारपीट के मामले को लेकर CJP ने संसद मार्ग थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। CJP का आरोप है कि मामले में FIR दर्ज होने के बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। संगठन ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने और निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।