फरीदाबाद। डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद द्वारा बीबीए और बीबीए (कैम) के लगभग 40 अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। छात्र दल ने मानेसर स्थित यूनो मिंडा लिमिटेड के 2-व्हीलर स्विच प्लांट का दौरा किया, जहां उन्हें उत्पादन प्रक्रियाओं और उद्योग की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को औद्योगिक वातावरण से रूबरू कराना तथा सैद्धांतिक ज्ञान और उसके व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करना था।
उद्योग विशेषज्ञों ने छात्रों को उत्पादन प्रणाली, गुणवत्ता नियंत्रण और संगठनात्मक संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने उद्योग में उपयोग होने वाली आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन पद्धतियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
यह औद्योगिक भ्रमण कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तथा बीबीए विभागाध्यक्ष ओमिता जौहर के समन्वय से आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. ज्योति मल्होत्रा, रीता रानी और ट्विंकल भी मौजूद रहीं।
भ्रमण से छात्रों को उद्योग के वास्तविक कार्य वातावरण की समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण लाभ मिला, जिससे उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूती मिली।