नवीनतम पोस्ट

राज्यमंत्री राजेश नागर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण,अस्पताल पहुँचकर घायलों का जाना हालचाल

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण

बजट 2026-27 से उद्योग, आधारभूत ढांचे, निर्यात और रोजगार को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर नई गति : एस.एस. बांगा

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़

ढांचे और निर्यात क्षेत्र के लिए विकास का मजबूत आधार : बी.आर. भाटिया

केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए

रोजगार विभाग द्वारा 2 से 6 फरवरी तक मनाया जाएगा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय

मंत्री राजेश नागर के खुले दरबार में पहुंची प्रॉपर्टी आईडी न बनने की शिकायत

शेयर करे :

मंत्री राजेश नागर के निवास पर आयोजित खुले दरबार में पहुंचे नीमका के लोगों ने राजा जैत एन्क्लेव में रजिस्ट्री करवाने और प्रॉपर्टी आईडी बनाने की मांग।निवासियों ने कहा कि राजा जैत उनके गांव की जमीन पर बसा है जिसे सरकार ने नियमित करने के बाद नगर निगम क्षेत्र में दे दिया है लेकिन नगर निगम उनकी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बना रहा है जिससे उनकी रजिस्ट्री संबंधी काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में नगर निगम द्वारा सड़क नाली आदि के काम भी करवाए जाने की मांग की। मंत्री राजेश नागर ने निगम अधिकारियों से इस बारे में पूरी जानकारी देने के लिए कहा और समस्या का हल देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का शहरी क्षेत्र हो या पंचायत का ग्रामीण क्षेत्र हो। हम सभी जगह विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राजा जैत एन्क्लेव में विकास कार्यों की जरूरत अनुसार फाइल बनवाने की बात कही। इसी प्रकार गांव मवई में आने वाली कालोनियों मवई कॉलोनी के कुछ पार्ट, जस्सी कॉलोनी, महेंद्र कॉलोनी, शिव शक्ति एन्क्लेव, पीर बाबा कॉलोनी, शक्ति नगर, गड्ढा कॉलोनी, भोपाल कॉलोनी, करुणा नगर, भोपाल कॉलोनी, यमुना एन्क्लेव आदि से भी नियमितीकरण की मांग आईं। जिनपर मंत्री ने अधिकारियों से फिजीबिलिटी रिपोर्ट तलब की है। परिजनों ने मंझावली पुल से दस दिन से गायब हुए महेंद्र उर्फ नरेंद्र की खोज करने की जिम्मेदारी डीएलएफ सीआईए को सौंपने की मांग रखी। मंत्री ने गुमशुदा व्यक्ति की ढूंढ में देरी करने पर हैरानी जताते हुए पुलिस के आला अधिकारी को इस मामले में जांच तेज करने अथवा सीआईए को सौंपे जाने के लिए कहा। इसके अलावा सेहतपुर में रास्ते को चौड़ा करने, फरीदपुर में खेल मैदान बनाने की मांग पर भी मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। मंत्री नागर ने बताया कि उनके घर या ऑफिस आने वाले स्वजनों की समस्या का निराकरण वह प्राथमिकता से कर रहे हैं। हमारा काम जनता की सेवा करना ही है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्यमंत्री राजेश नागर ने रविवार

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 को लेकर विक्टोरा इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री एस.एस. बांगा ने इसे देश के औद्योगिक विकास, आधारभूत

केंद्रीय बजट 2026-27 भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए एक सुविचारित, दूरदर्शी और विकास-केंद्रित बजट के रूप में सामने आया है। इस बजट में

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में उप-मंडल रोजगार कार्यालय बल्लभगढ़ द्वारा 2 से 6 फरवरी 2026 तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

हमसे संपर्क करें