नवीनतम पोस्ट

होलिका दहन की तिथि को लेकर भ्रम: 2 मार्च या 3 मार्च? जानिए भद्रा के कारण क्यों है मतभेद

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को

Holi 2026: होलिका दहन का सही समय आ गया, जानें 2 मार्च की रात कब करें पूजा

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के

मंदिरों के फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने

प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दे रही नायब सरकार

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 जनवरी को फरीदाबाद दौरे पर, सूरजकुंड में होगा प्री-बजट मंथन

शेयर करे :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 09 जनवरी को फरीदाबाद जिला दौरा प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में आयोजित एक दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज होटल राजहंस, सूरजकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का आयोजन HSIIDC विभाग की ओर से किया जा रहा है।

डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा, जबकि द्वितीय सत्र में हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़े प्रख्यात विशेषज्ञों एवं उद्यमियों के साथ परामर्श किया जाएगा। इस मंथन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से सुझाव लेकर राज्य के आगामी बजट को अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी बनाने पर चर्चा की जाएगी।

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट योजना, सुरक्षा प्रबंध, लॉजिस्टिक्स तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात प्रबंधन तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निरिक्षण के दौरान एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद् शिखा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं, ब्राह्मणों और ज्योतिषविदों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के बाद रहेगा शुभ मुहूर्त, भद्रा काल का रखें विशेष ध्यान धर्म डेस्क /चाणक्य लाइव न्यूज़

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने को मिला, जहाँ नगर निगम फरीदाबाद और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘वेस्ट

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ

हमसे संपर्क करें