सेवा योजना साप्ताहिक कैम्प ओल्ड फ़रीदाबाद राजकीय बाल विद्यालय मेंआज जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त आयुष सिन्हा आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मुनीश सहगल एवं फ़रीदाबाद पुलिस के सहयोग एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जागरूकता अभियान व साइबर ठगी से बचाव व नशा मुक्ति के बारे में बताया एसएचओ सहाब ने स्कूल के बच्चों को वाहन ना चलाने की हिदायत दी और सड़क पार करते समय जल्दबाज़ी बिल्कुल ना करें वर्ना सड़क दुर्घटना हो सकती है सभी बच्चे शार्ट कट माध्यम का सहारा बिलकुल न ले सबसे पहले अपनी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे अपने अपने माता पिता का नाम रोशन करे बाज़ार के बीच सड़क में वाहन बिलकुल ना खड़ा करें रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के वाईस प्रेसिडेंट बिजेंद्र सैनी ने बच्चों को नशा से दूर रहने को समझाया क्योंकि नशा बर्बादी का मुख्य द्वार है और भारत में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएँ नशें में वाहन चलाने से होती हैं और छोटी सी भूल या जल्दबाज़ी में साइबर ठग आपका बैंक अकाउंट ख़ाली कर सकता है कृपा अगर साइबर अपराध होता है तो आप 1930 पर सबसे पहले डायल करे जोनल अफसर ट्रैफिक ओल्ड फरीदाबाद संजय कुमार ने नए ट्रैफिक कानून के बारे में जानकारी दी बच्चों को बताया की आपका लाइसेंस 18 साल के बाद ही बनेगा 16 साल में आपका बिना गियर वाली स्कूटी का लाइसेंस बन सकता है ट्रैफिक के नियमो की पालना करे नज़र हटी दुर्घटना घटी बताया कि उपरोक्त नियमों के उल्लंघन पर मोटर व्हीकल एक्ट, 2019 के अंतर्गत भारी जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन तथा अन्य कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यहाँ एनएसएस कैम्प के बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के साथ रैली भी निकाली गई जो बच्चे साईकिलों द्वारा स्कूल आते हैं उनके लिए कोहरे में चमकने वाली रिफ़्लेक्टर टेप भी सभी बच्चों में बाँटी गई
आज इस मोके पर ओल्ड फ़रीदाबाद पुलिस थाने से एसएचओ विष्णु मित्र , इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,जोनल अफसर ट्रैफिक ओल्ड फरीदाबाद संजय कुमार एनएसएस ज़िला कॉर्डिनेटर डॉ रामचंद्र , अधिवक्ता देवदत्त , एडवाइज़र धीरेंद्र कुमार पांडेय
स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल सरदार देवेंद्र सिंह , बिजेंद्र सैनी व विवेक चंडोक मोजूद रहे