जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद द्वारा आईपीआर, इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन/स्टार्टअप डिवीज़न तथा इंस्टिट्यूट इनोवेशन काउंसिल के सहयोग से उद्यमिता एवं निवेशक सम्मेलन 2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख उद्यमियों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और छात्र इनोवेटर्स ने भाग लेकर स्टार्टअप संवर्धन, निवेश अवसरों और पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय एनईपी 2020 के अनुरूप छात्र-केंद्रित नवाचार-पर्यावरण तैयार कर स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
सम्मेलन में जे.सी. बोस बिजनेस टेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन इनक्यूबेटर के निदेशक प्रो. संजीव गोयल ने स्टार्टअप संवर्धन के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। कुलसचिव प्रो. अजय रंगा ने ऐसे आयोजनों को नवप्रवर्तकों एवं युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ताओं ने भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए। हारट्रॉन इनोवेशन हब के पूर्व प्रमुख राजीव गुलाटी ने उद्योग की आवश्यकताओं एवं उभरते अवसरों पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में उपस्थित प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।