नवीनतम पोस्ट

होलिका दहन की तिथि को लेकर भ्रम: 2 मार्च या 3 मार्च? जानिए भद्रा के कारण क्यों है मतभेद

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को

Holi 2026: होलिका दहन का सही समय आ गया, जानें 2 मार्च की रात कब करें पूजा

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के

मंदिरों के फूलों से बना प्राकृतिक गुलाल

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने

प्रदेश के सम्पूर्ण पोषण पर ध्यान दे रही नायब सरकार

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज

दिल्ली की हवा अब भी जहरिली, AQI बेहद खराब श्रेणी में कायम

शेयर करे :

नई दिल्ली । राजधानी की हवा शुक्रवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मामूली गिरावट के साथ 370 दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को AQI 391 रहा था। अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है, हालांकि हल्की गिरावट के बावजूद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार—AQI 0-50 अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बेहद खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी माना जाता है। ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों से पता चलता है कि दिल्ली के 23 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी की हवा दर्ज की, जबकि 13 स्थानों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया।

वजीरपुर में स्थिति सबसे विकट रही, जहां AQI 442 दर्ज किया गया। आर.के. पुरम, बवाना, आनंद विहार, जहांगीरपुरी और रोहिणी में भी एअर क्वालिटी 400 से ऊपर रही।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं, ब्राह्मणों और ज्योतिषविदों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

होलिका दहन 2026: 2 मार्च की रात 7:57 बजे के बाद रहेगा शुभ मुहूर्त, भद्रा काल का रखें विशेष ध्यान धर्म डेस्क /चाणक्य लाइव न्यूज़

आस्था, पर्यावरण और नवाचार का प्रेरक संगम फरीदाबाद में देखने को मिला, जहाँ नगर निगम फरीदाबाद और विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘वेस्ट

हरियाणा सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर फोर्टीफाइड राइस कर्नल की सप्लाई में आ

हमसे संपर्क करें