सी. दास ग्रुप के चैयरमैन, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी बी. आर. भाटिया का जन्मदिन इस वर्ष परंपरागत उत्सव से हटकर मानवता, सेवा और प्रकृति संरक्षण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत सेक्टर-12 में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ केक काटकर की और उनके साथ समय बिताकर जीवन के प्रति सकारात्मकता और संवेदना का संदेश दिया।इस अवसर पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था के अध्यक्ष रविंद्र डुडेजा, सर्वोदय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश गुप्ता, संदीप सिंघल, मनोहर पुनियानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री भाटिया के इस मानवीय और प्रेरक कदम की सराहना की।इसके पश्चात श्री भाटिया ने एनआईटी-5 स्थित अपने कार्यालय के सामने पार्क में रेडियो महारानी की टीम के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इसके माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि जन्मदिन जैसे अवसर केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत करने का माध्यम बनने चाहिए।उल्लेखनीय है कि सी दास ग्रुप व सी दास फाउंडेशन निरंतर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को संबल देना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना है।