नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

विपुल गोयल का बड़ा बयान: ट्रिपल इंजन से तेज़ होगी ‘विकसित हरियाणा’ की रफ्तार

शेयर करे :

हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाग लेते हुए संकल्प पत्र को जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र ‘विकसित हरियाणा’ के दूरदर्शी विजन पर आधारित है, जिसमें सुशासन, स्वच्छता, जनकल्याण और आधुनिक शहरी विकास का स्पष्ट रोडमैप शामिल है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर संकल्प जनता के विश्वास को मजबूत करने और शहरों को विकास के नए आयाम देने के लिए समर्पित है।

उन्होंने ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र, राज्य और निकायों के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आती है। गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार के 18 महीनों के कार्यकाल में विकास और सुशासन के कई नए मानक स्थापित हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 60 से अधिक संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 120 से अधिक पर कार्य तेजी से जारी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026-27 का 2.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। यह बजट बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को नई गति देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन के अनुरूप हरियाणा के आगे बढ़ने की बात भी कही।

विपुल गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारती है। उन्होंने विश्वास जताया कि निकाय चुनावों में जनता भाजपा को प्रचंड समर्थन देगी और ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

हमसे संपर्क करें