नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हेड बॉय, हेड गर्ल

शेयर करे :

फरीदाबाद: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-2 शाखा में आज इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को विकसित करना था।इस बार स्कूल ने एक अनूठी पहल करते हुए हेड बॉय, हेड गर्ल और सभी हाउस कैप्टन का चुनाव पूरी तरह से लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से कराया। सभी छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने प्रतिनिधियों को चुना। वोट डालने से पहले सभी बच्चों को चुनाव प्रक्रिया की विशेष ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे समझ सकें कि सही उम्मीदवार का चयन कैसे किया जाता है और एक-एक वोट का क्या महत्व होता है। शिक्षकों ने बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों को भविष्य का जागरूक नागरिक बनाना है, जो बड़े होकर देश के चुनावों में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।चुनाव परिणाम में कक्षा 10-A के प्रतीक को हेड बॉय और कक्षा 10-B की कशिश को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। दोनों ने भारी मतों से जीत हासिल की।इसके अलावा चारों हाउस के कैप्टन भी घोषित किए गए। महानदी हाउस की कैप्टन कक्षा 9-B की आशी, कृष्णा हाउस की कैप्टन 9-B की गीतांजलि, यमुना हाउस की कैप्टन 9-A की ख्याति और गंगा हाउस की कैप्टन 9-A की रुश्वी बनीं। वहीं स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कक्षा 10-B के लक्ष्य को स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉयज) और कक्षा 10-A की तनुल को स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल्स) चुना गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डायरेक्टर सुनीता यादव प्रिंसिपल श्वेता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया और पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर प्रिंसिपल श्वेता ने कहा कि पद मिलना बड़ी बात नहीं, बल्कि उस पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाना बड़ी बात है। डायरेक्टर सुनीता यादव ने सभी विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जो संस्कार और लोकतांत्रिक शिक्षा वे यहां से सीख रहे हैं, उसे वे जीवन भर आगे बढ़ाएं और अन्य बच्चों को भी मोटिवेट करें।पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

नुक्कड़ नाटक में झलका लोक कल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसवीएसयू में हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन पलवल। सेवा संकल्प अभियान

IIT बॉम्बे केस में उठे सवाल: क्या परीक्षा में नकल पर डांटना जातिसूचक टिप्पणी माना जा सकता है? मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र साहिल

हमसे संपर्क करें