नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के ‘मिशन 50,000 वृक्ष’ अभियान के अंतर्गत हैबिटैट सोसाइटी , सेक्टर-78 में हुआ पौधारोपण

शेयर करे :

  • विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के हरित अभियान में हैबिटैट सोसाइटी के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका

फरीदाबाद, 26 जुलाई 2026: विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालित “मिशन 50,000 वृक्ष” एवं “सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0” अभियान के अंतर्गत आज हैबिटैट सोसाइटी , सेक्टर-78, ग्रेटर फरीदाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह अभियान ट्री मैन श्री एस.एस. बांगा के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उनके पर्यावरण संरक्षण के विज़न और प्रेरणा से समाज के विभिन्न वर्ग बड़ी संख्या में इस हरित अभियान से जुड़ रहे हैं।

कार्यक्रम में हैबिटैट सोसाइटी के प्रेसिडेंट श्री सिद्धार्थ पांडे, श्री सुरेश कुमार एवं सोसाइटी के सभी सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में अपना योगदान देने का विश्वास व्यक्त किया।

इस अवसर पर कहा गया कि “एक वृक्ष केवल आज का पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।” इसी सोच के साथ विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन का मिशन 50,000 वृक्ष केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण, देखभाल और दीर्घकालिक निगरानी पर भी समान रूप से कार्य कर रहा है।

विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से ट्री एम्बुलेंस , पौधों की देखभाल, संरक्षण एवं जन-जागरूकता जैसे अभियानों के माध्यम से हरित फरीदाबाद के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

“एक वृक्ष आज, हरित भविष्य कल” के संदेश के साथ संस्था ने सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

•‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव फरीदाबाद, 03 अगस्त 2026: सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन

हमसे संपर्क करें