नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रुझान और प्रगति पर J.C. Bose यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन

शेयर करे :

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति” विषय पर हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर को कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार जारी किया।

सम्मेलन का मुख्य फोकस सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डिजिटल इंजीनियरिंग में नवाचार पर होगा।पोस्टर जारी करते हुए, कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के पेशेवरों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रही अत्याधुनिक प्रगति पर विचार-विमर्श करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करेगा।मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष का वक्तव्य एवं सम्मेलन चेयर प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि औद्योगिक परिसर में स्थित जे.सी. बोस विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, अत्याधुनिक शोध तथा नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और सबसे गतिशील विभागों में से एक है और इसने शिक्षण, शोध तथा मजबूत उद्योग सहयोग में उत्कृष्टता की परंपरा को लगातार बनाए रखा है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) राज कुमार, डीन (एफईटी), प्रो. प्रदीप डिमरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित थे।सम्मेलन में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एवं इंडस्ट्री 4.0 एवं 5.0, सस्टेनेबल एवं ग्रीन मैकेनिकल सिस्टम्स, स्मार्ट मटेरियल्स, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स एवं ऑटोनॉमस सिस्टम्स, कंप्यूटेशनल मेकेनिक्स, एआई एवं डिजिटल इंजीनियरिंग तथा इंडियन नॉलेज सिस्टम फॉर इंडिजिनस टेक्नोलॉजीज सहित विभिन्न ट्रैक्स शामिल होंगे। सम्मेलन में पंजीकृत एवं प्रस्तुत सभी शोध पत्रों को सम्मेलन ई-प्रोसीडिंग्स, एससीआईई एवं स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में प्रकाशित किया जाएगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

हमसे संपर्क करें