नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित

शेयर करे :

फरीदाबाद, 06 मई 2026:
प्रख्यात उद्योगपति, सी. दास ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 225 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर सी. दास फाउंडेशन, रोटरी फरीदाबाद ईस्ट एवं रोटरी एनसीआर गोल्फर्स के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। इसका उद्देश्य स्व. डॉ. छबील दास भाटिया जी के सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाना था।

पृथला स्थित वमानी ओवरसीज कंपनी के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में सर्वप्रथम स्व. डॉ. भाटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सी. दास ग्रुप के चेयरमैन श्री बी.आर. भाटिया, प्रबंध निदेशक आरके भाटिया, निदेशक विपिन भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्व. डॉ. छबील दास भाटिया जी का जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा है और इस प्रकार के आयोजन उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य बताया।

शिविर में कंपनी के कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने उत्साहपूर्वक रक्तदान करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

आयोजकों ने बताया कि यह शिविर न केवल स्व. भाटिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का माध्यम है, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मौके पर सी.दास फाउंडेशन द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को समर्पित एक त्रेमासिक पत्रिका का भी विमोचन भी बी.आर. भाटिया सहित वहां मौजूद कई गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया, जिसमें संस्था की विभिन्न सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर

हमसे संपर्क करें