नवीनतम पोस्ट

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

‘कॉकरोच’ टिप्पणी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और CBI से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को कथित

एसवीएसयू और सुब्रोस के बीच हुआ करार, छात्रों को इंडस्ट्री में मिलेगी ट्रेनिंग और रोजगार के अवसर

शेयर करे :

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने युवाओं को रोज़गार के साथ जोड़ने के उद्देश्य से सुब्रोस कंपनी के साथ करार किया है। डिप्लोम ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत एसवीएसयू के विद्यार्थी सुब्रोस के प्लांट में ट्रेनिंग लेंगे और रोजगार के साथ जुड़ेंगे। शुक्रवार को कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सुब्रोस के एचआर हेड पवन यादव के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने इस साझेदारी के लिए एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार और सुब्रोस के अधिकारियों को बधाई दी।कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू ने युवाओं को इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। आज के समय में पढ़ाई और इंडस्ट्री के बीच स्किल एजुकेशन ही सबसे मजबूत कड़ी है। देश की तरक्की तभी मुमकिन है जब हमारे युवाओं के पास कंपनियों की जरूरत के हिसाब से हुनर हो। इस तरह के समझौतों से छात्रों को सीधे कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलता है, जिससे उनके लिए नौकरियां पाना आसान हो जाता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने स्किल ओलंपियाड जैसे आयोजनों के लिए सुब्रॉस कंपनी की तारीफ की।मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी डॉ. राज नेहरू ने कहा कि आने वाला समय उन्हीं युवाओं का है जो लीक से हटकर सोचते हैं और समस्याओं का तुरंत हल निकालते हैं। सिर्फ किताबी या तकनीकी ज्ञान काफी नहीं है, बल्कि आज के दौर में नया सोचने और नया करने का जज्बा होना बहुत जरूरी है। इस दौरान यूनिवर्सिटी और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर ट्रेनिंग स्कीम का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया।एसवीएसयू की डायरेक्टर (इंडस्ट्री रिलेशंस) चंचल भारद्वाज ने बताया कि एसवीएसयू और सुब्रॉस की यह साझेदारी युवाओं के लिए हुनर सीखने और नौकरियां पाने के नए दरवाजे खोलेगी। सुब्रोस और एसवीएसयू के शीर्ष अधिकारियों ने मिलकर युवाओं को बेहतर ट्रेनिंग देने और रोजगार के अवसर मुहैया कराने का संकल्प जताया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026: केंद्र सरकार ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए ‘समुद्र मंथन’ मिशन

हमसे संपर्क करें