नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

शहीदी दिवस पर श्रीराम मॉडल स्कूल में ‘मानवता और स्वतंत्रता के मूल्यों’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

शेयर करे :

फरीदाबाद, 23 मार्च 2026। शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए शहीदी दिवस के अवसर पर श्रीराम मॉडल स्कूल, सेक्टर-21ए, फरीदाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शहीदों के त्याग, राष्ट्रप्रेम, मानवता और स्वतंत्रता के मूल्यों से प्रेरित करना था। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, संवेदनशीलता और राष्ट्रीय चेतना का वातावरण बना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता (सेवानिवृत्त) मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव रहे।

उनका विद्यालय आगमन विद्यार्थियों और उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक क्षण रहा। कारगिल युद्ध के दौरान टाइगर हिल की लड़ाई में मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अदम्य साहस, वीरता और असाधारण धैर्य का परिचय दिया था। युद्ध के दौरान उन्हें 17 गोलियां लगी थीं, इसके बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्यपथ से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण, शौर्य और बलिदानी भावना के लिए उन्हें देश के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी यह गाथा आज भी देश के युवाओं के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अमर उदाहरण है।अपने संबोधन में मानद कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि देश की स्वतंत्रता अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारकर किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, साहस और राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि सच्ची देशभक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने में निहित है। उनका प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक और प्रेरणास्पद रहा।कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय कवि श्री दिनेश रघुवंशी ने मानवता, देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। उनकी रचनाओं ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और प्रबल बनाया। इसके साथ ही कवयित्री श्रद्धा शौर्य ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक और प्रेरणामय बना दिया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी शहीदों को समर्पित कविताओं एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने न केवल कार्यक्रम को जीवंत बनाया, बल्कि यह भी दर्शाया कि नई पीढ़ी अपने वीर शहीदों के बलिदान को समझती है और उनके आदर्शों से प्रेरणा ले रही है।इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अमृता ज्योति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों का जीवन हमें साहस, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें