नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

भीख मांगते मिले 6 बच्चे…पुलिस ने किया रेस्क्यू, गुमशुदा बच्ची भी मिली

शेयर करे :

फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए भीख मांग रहे 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मानसिक रूप से पीड़ित एक 6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को भी सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले किया।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा 1 से 30 अप्रैल 2026 तक गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और पुरुषों की तलाश व उनके पुनर्वास के लिए ऑपरेशन स्माइल नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की किडनैपिंग एंड एबडक्शन टीम (KAT) लगातार कार्रवाई कर रही है।

टाउन पार्क के पास से बच्चों को किया रेस्क्यूटीम ने सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क के पास से भीख मांग रहे 6 नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। सभी बच्चों की जानकारी लेकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और उन्हें बाल कल्याण समिति फरीदाबाद के चेयरपर्सन के समक्ष पेश किया गया।बाल कल्याण समिति ने बच्चों की काउंसलिंग कराते हुए उनके परिजनों को सख्त हिदायत दी कि बच्चों से भीख न मंगवाएं और उन्हें शिक्षा दिलाने की व्यवस्था करें।6 वर्षीय गुमशुदा बच्ची भी मिलीइसके अलावा दयाल नगर फरीदाबाद की रहने वाली एक 6 वर्षीय बच्ची, जो मानसिक रूप से पीड़ित है और बोलने में असमर्थ है, गली में खेलते समय अचानक लापता हो गई थी।

KAT टीम ने बच्ची के परिजनों से जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाश अभियान चलाया। साथ ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के एनजीओ, बाल कल्याण समितियों और आश्रमों से भी संपर्क किया गया।लगातार प्रयासों के दौरान टीम को सूरजकुंड स्थित एक चैरिटेबल सोसायटी में बच्ची के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की पहचान कराकर उसे सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस ने की लोगों से अपीलबच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भीख मांगता हुआ दिखाई दे या कोई बच्चा संदिग्ध स्थिति में मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। बड़ी संख्या

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

हमसे संपर्क करें