नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

दिल्ली में होगा ‘राष्ट्र प्रथम’ स्मारिका का भव्य विमोचन, मुख्यमंत्री से मांगा समय

शेयर करे :

  • वंदे सरदार एकता पदयात्रा आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम में मुख्यमंत्री से की मुलाकात

नूंह। ऐतिहासिक ‘वंदे सरदार एकता पदयात्रा’ की प्रेरक स्मृतियों, राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और भाईचारे के संदेश को समेटे विशेष स्मारिका ‘राष्ट्र प्रथम’ का भव्य विमोचन इसी माह नई दिल्ली में प्रस्तावित है। विमोचन समारोह को लेकर वंदे सरदार एकता पदयात्रा आयोजन समिति ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

रविवार को गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में वंदे सरदार एकता पदयात्रा आयोजन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘राष्ट्र प्रथम’ स्मारिका के उद्देश्य और विषय-वस्तु के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रस्तावित विमोचन समारोह के लिए समय देने का अनुरोध किया।

आयोजन समिति के महासचिव मोहम्मद साजिद ने बताया कि ‘राष्ट्र प्रथम’ स्मारिका में वंदे सरदार एकता पदयात्रा के दौरान सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ के भाव को लेकर किए गए जनसंपर्क, जनसंवाद तथा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रेरक स्मृतियों को संजोया गया है। यह स्मारिका पदयात्रा के उद्देश्य, अनुभव और समाज से मिले अभूतपूर्व सहयोग का एक जीवंत दस्तावेज है।

महासचिव मोहम्मद साजिद ने बताया कि 27 नवंबर से 6 दिसंबर, 2025 तक मेवात में आयोजित 10 दिवसीय वंदे सरदार एकता पदयात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ के विचार को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक व्यापक सामाजिक एवं राष्ट्रीय अभियान रही। इस यात्रा के माध्यम से मेवात की एक नई और सकारात्मक छवि देश व समाज के सामने उभरकर आई।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा ने मेवात को लेकर बनी नकारात्मक धारणाओं के स्थान पर यहां की राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सद्भाव और गौरवशाली इतिहास को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास किया। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मेवात वीरों, बलिदानियों और देशभक्तों की धरती है। पदयात्रा के सफल आयोजन और समाज से मिले व्यापक समर्थन के बाद आयोजन समिति ने इसकी प्रेरक स्मृतियों को स्थायी रूप से संजोने के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ स्मारिका प्रकाशित करने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि स्मारिका का विमोचन ‘राष्ट्र प्रथम’ के इसी विचार को और अधिक व्यापक स्वरूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

मोहम्मद साजिद ने बताया कि स्मारिका के विमोचन के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से समय देने का अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में नई दिल्ली में स्मारिका के भव्य विमोचन की योजना बनाई जा रही है। इससे पूर्व 25 जनवरी को आयोजन समिति ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से फरीदाबाद में मुलाकात कर उन्हें भी कार्यक्रम की जानकारी दी थी तथा विमोचन समारोह के लिए समय देने का अनुरोध किया था।

आयोजन समिति की सदस्य एडवोकेट अंजुम इस्लाम ने बताया कि प्रस्तावित विमोचन समारोह में देशभर से सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। समारोह के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संदेश को और अधिक व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में बीरबल भारद्वाज, जाकिर कोटला, इमरान सरपंच, रफ़ीक अल्वी, कमल हुसैन, नासिर कुरैशी, डॉ. इरशाद, राजुद्दीन जंग, अजय कंसल, टेकचंद गोहर, राशिद कुरैशी, असलम गौरवाल, दामोदर भारद्वाज, इनायत, रूमा सरकार और घनश्याम शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

विस्तृत खबर:पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर दिल्ली में सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्र साहिल

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती पर कथित तौर

हमसे संपर्क करें