नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

मंत्री राजेश नागर ने की सिटी प्रेस क्लब फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित

शेयर करे :

फरीदाबाद । हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने रविवार सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद के 26 पत्रकारों को स्कूटी वितरित की। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईए) के सभागार में आयोजित समारोह में सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद का पत्रकारों को यह दूसरा स्कूटी वितरण समारोह था। इससे पहले क्लब अपने 18 पत्रकारों को स्कूटी दे चुका है । इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली और फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान राज भाटिया और फरीदाबाद आधारित जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर्स कंपनी मनसा के चेयरमैन नरेश मलिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल रहे ।
क्लब ने कार्यक्रम में जहां मुख्य अतिथि राजेश नागर को सम्मानित किया वहीं क्लब की ओर से मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक और एफआईए के प्रधान राज भाटिया को क्लब की मानद सदस्तया भी ग्रहण कराई। मंत्री राजेश नागर के मीडिया सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार राजेश नागर को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि सिटी प्रेस क्लब (रजि.) फरीदाबाद ने हमेशा पत्रकार हितों की रक्षा की है। पत्रकारों के हित के साथ-साथ क्लब ने समाजसेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए हैं । इसके लिए उन्हें गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों से उनके राजनीति में आने से पहले के प्रगाढ़ संबंध हैं। श्री नागर ने कहा कि क्लब ने पत्रकारों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान कर पर्यारण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी प्रेरणादायक भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें खुशी है कि सिटी प्रेस क्लब के पत्रकार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज के प्रति अपना प्रेरणा दायित्व निभाते हैं। एफआई के प्रधान राज भाटिया ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। इनकी सुविधाएं बढ़ती हैं तो इसका प्रत्यक्ष लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। स्कूटी वितरण के बाद मंत्री राजेश नागर सहित अतिथियों ने एफआईए परिसर में पौधारोपण भी किया।
कार्यक्रम में प्रधान बिजेंद्र बंसल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा ने सभी का आभार व्यक्ति किया। क्लब के महासचिव राजेश शर्मा ने मंच संचालन किया। क्लब के संरक्षक उत्तम राज, राकेश चौरसिया, महेंद्र ढुल, कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील भाटिया, पीएस माटा, उपाध्यक्ष दीपक गौतम,धीरेंद्र राजपूत, अनिल अरोड़ा, शकुन रघुवंशी, संयुक्त सचिव कुलजिंद्र रजनीकर, ओमप्रकाश पांचाल ने आगंतुक अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। क्लब के लगभग सभी सदस्य इस मौके मौजूद रहे और उन्होंने भी मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

•‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव फरीदाबाद, 03 अगस्त 2026: सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन

हमसे संपर्क करें