नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

पुणे हॉस्टल में आधी रात क्यों मचा बवाल? राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले ABVP-NSUI भिड़े, यूथ कांग्रेस पर FIR

शेयर करे :

पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक पहले COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में ABVP और NSUI से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया। शुक्रवार रात दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झड़प की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

मामले में पुणे पुलिस ने ABVP की शिकायत के आधार पर करीब 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में मारपीट, गैरकानूनी जमावड़े और धमकी समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

आखिर विवाद शुरू कैसे हुआ? ABVP की ओर से आरोप लगाया गया कि कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ता छात्राओं पर राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव बना रहे थे। वहीं, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को ABVP कार्यकर्ताओं ने धमकाया और उनके साथ बदसलूकी की। दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद हॉस्टल परिसर में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम शनिवार को पुणे में प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

विस्तृत खबर:पैलेट गन के कथित इस्तेमाल को लेकर दिल्ली में सियासी माहौल गरमा गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छात्र साहिल

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लोक भवन मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के

दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। यह मामला सीवेज

हमसे संपर्क करें