नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन, 1100 बेटियों को साइकिल वितरण — मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिया सशक्तिकरण का संदेश

शेयर करे :

नई दिल्ली: दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर शालीमार बाग स्थित सर्वोदय विद्यालय में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मां दुर्गा के स्वरूप मानी जाने वाली बेटियों का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रेखा गुप्ता ने भाग लेते हुए बेटियों के सम्मान और उनके सशक्तिकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां ही घर की रोशनी, संस्कारों की धारा और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।इस मौके पर 1100 बेटियों को साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा के लिए आने-जाने में सुविधा हो सके। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह पहल छात्राओं की पढ़ाई को निरंतर बनाए रखने और स्कूल छोड़ने की दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे जानकारी दी कि इस वर्ष से दिल्ली सरकार ने बजट में प्रावधान करते हुए सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 उत्तीर्ण लगभग 1,30,000 बेटियों को साइकिल प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह कदम बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है

।कार्यक्रम के दौरान यह संदेश भी दिया गया कि कन्या पूजन केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि यह समाज को यह याद दिलाने का माध्यम है कि जहां बेटियों का सम्मान होता है, वहीं सच्ची समृद्धि का वास होता है।दुर्गा अष्टमी के इस पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रार्थना की गई कि हर बेटी सशक्त बने और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे मुद्दे पर बयान देने को तैयार हैं। सरकार की ओर से गृह मंत्री के संसद

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की रिपोर्ट ने उम्मीद बढ़ाने वाली तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में लैंडिंग से कुछ समय पहले तकनीकी खराबी के चलते बाएं इंजन के फेल होने की

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर प्रसारित किए जाने से जुड़े मामले में केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच

हमसे संपर्क करें