नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: श्रीराम मॉडल स्कूल में मेगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

शेयर करे :

फरीदाबाद: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और शहर को अधिक हरित बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब फरीदाबाद डायमंड ने सोमवार को सेक्टर-21ए स्थित श्रीराम मॉडल स्कूल परिसर में ‘मेगा वृक्षारोपण अभियान’ का आयोजन किया। “आज एक पेड़, कल एक बेहतर सवेरा” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, स्कूल स्टाफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और हरित वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया।

इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन डॉ. लायन सुनील शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में लायन अनिल मेहता एवं चार्टर प्रेसिडेंट लायन अनिल खुराना विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, क्लब के अध्यक्ष लायन विनोद बठैजा, सचिव लायन जगदीप ग्रोवर और कोषाध्यक्ष लायन मयंक मित्तल, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष लायन विशाल सिंघल, लायन डॉ. परवीन वर्मा, लायनेस अलका मेहता, लायन संदीप विरमानी, लायन विक्रम सिंह राठौर व लायनेस कामिनी बठैजा के नेतृत्व में पूरे अभियान का सफल संचालन किया गया। इस मौके उनके साथ स्कूल चेयरपर्सन डाॅ. अमृता ज्योति भी मौजूद रही।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण जैसी मुहिम से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों और स्कूल प्रशासन ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती पर कथित तौर

फरीदाबाद: फरीदाबाद में नौकरी को लेकर पिता की सलाह से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया।

हमसे संपर्क करें