नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

समाज को दिशा देने वाला मंच है चाणक्य लाइव: राज्यमंत्री श्री राजेश नागर

शेयर करे :

फरीदाबाद: आज एनआईटी–2 स्थित चाणक्य लाइव के कार्यालय में हरियाणा सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री माननीय श्री राजेश नागर जी का आगमन हुआ। उनके आगमन पर चाणक्य लाइव परिवार की ओर से सरोज कुमार जी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यमंत्री के स्वागत के साथ ही कार्यालय परिसर में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर माननीय श्री राजेश नागर जी ने चाणक्य लाइव के उद्देश्यों, कार्यशैली तथा समाज के प्रति उसके जिम्मेदार और रचनात्मक दृष्टिकोण की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में ऐसे वैकल्पिक और सकारात्मक मीडिया मंचों की अत्यंत आवश्यकता है, जो केवल समाचारों तक सीमित न रहकर समाज को दिशा, विचार और प्रेरणा प्रदान करें।

चाणक्य लाइव द्वारा संचालित पॉडकास्ट कार्यक्रमों की विशेष प्रशंसा करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि यह मंच समाज में सकारात्मक सोच, जन-जागरूकता और वैचारिक विमर्श को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने पॉडकास्ट के एंकर सरोज कुमार, पंकज मिश्रा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना करते हुए कहा कि तीनों एंकर विषयों की गहराई, प्रस्तुति की गंभीरता और संवाद की सहज शैली के माध्यम से श्रोताओं से प्रभावी जुड़ाव स्थापित कर रहे हैं, जो डिजिटल युग में अत्यंत सराहनीय है।

अपने दौरे के दौरान श्री नागर जी ने चाणक्य लाइव के कार्यालय, पॉडकास्ट स्टूडियो एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्टूडियो की आधुनिक सुविधाओं, तकनीकी सुदृढ़ता और टीम की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि चाणक्य लाइव टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी कंटेंट का निर्माण एक अनुकरणीय प्रयास है।

कार्यक्रम के अंत में माननीय राज्यमंत्री श्री राजेश नागर जी ने चाणक्य लाइव टीम के मेंबर अंकित गौतम सहित पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि यह मंच आने वाले समय में समाज, युवाओं और लोकतांत्रिक विमर्श को और अधिक सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे मुद्दे पर बयान देने को तैयार हैं। सरकार की ओर से गृह मंत्री के संसद

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

हमसे संपर्क करें