नवीनतम पोस्ट

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में लगाए एक हजार पौधे

पलवल। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: श्रीराम मॉडल स्कूल में मेगा वृक्षारोपण अभियान आयोजित

फरीदाबाद: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और शहर को अधिक

वैज्ञानिक कूड़ा निस्तारण महाअभियान से स्वच्छ एवं विकसित फरीदाबाद के संकल्प को मिलेगी नई गति : विपुल गोयल

वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन

लॉर्ड्स में भारत का ऐतिहासिक धमाका, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्रिकेट के सबसे

फरीदाबाद के उद्योगपति हरदीप सिंह बंगा बने गुडविल राजदूत

शेयर करे :

फरीदाबाद: फरीदाबाद के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं विक्टूरा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरदीप सिंह बंगा को आगामी पांच वर्षों के लिए गुडविल एम्बेसडर (सद्भावना राजदूत) नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त संस्था IIMSAM द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरदीप सिंह बंगा को सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। IIMSAM ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद हरदीप सिंह बंगा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की पहचान है। उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान से जुड़े अभियानों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय एवं राज्य स्तर के कई गणमान्य व्यक्तियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरव का विषय बताया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और शहर को अधिक हरित बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब फरीदाबाद डायमंड ने सोमवार को सेक्टर-21ए स्थित श्रीराम

वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान फरीदाबाद । हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय

भारत ने रचा इतिहास: इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड 2026 में सभी 5 छात्रों ने जीते गोल्ड मेडलभारत के लिए आज गर्व और प्रेरणा से भरा हुआ

फरीदाबाद न्यूज़ : सतोई में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के विरोध में आज IIAF (IMT Industries Association Faridabad) ने पूर्व विधायक नैनपाल रावत तथा सतोई एवं

हमसे संपर्क करें