फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद के 15 सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने सड़कों पर खराब और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के साथ जरूरत वाली जगहों पर नई लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य रात के समय सड़कों पर बेहतर रोशनी उपलब्ध कराना और लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाना है। अभियान के तहत खराब लाइटों की पहचान कर उनकी मरम्मत की जाएगी और जो लाइटें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, उन्हें बदला जाएगा। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की प्रमुख सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।