नवीनतम पोस्ट

एक हफ्ते में दबोचे 29 साइबर ठग, 22 लाख से ज्यादा रकम बरामद…

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने

*जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रुझान और प्रगति पर J.C. Bose यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

शेयर करे :

गुरुग्राम में शहीदी दिवस कार्यक्रम, लीजर वैली पार्क में लगेगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमानई दिल्ली, 22 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से सरकार आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। दंतेवाड़ा जैसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि यह लड़ाई अभी जारी है, लेकिन हमारे जवान हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं।मुख्यमंत्री गुरुग्राम में होम डेवलपर्स एसोसिएशन द्वारा दंतेवाड़ा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की स्मृति में आयोजित शहीदी दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि लीजर वैली पार्क, गुरुग्राम में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि शहीदों का बलिदान हमें देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं से शहीदों से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीआरपीएफ जवानों के कल्याण के लिए 38.25 लाख रुपये का चेक डीआईजी परम शिवम को सौंपा, जो शहीद जवानों के परिवारों के लिए उपयोग किया जाएगा।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। पिछले 11 वर्षों में शहीदों के आश्रितों को 418 सरकारी नौकरियां दी गई हैं और शहीद सैनिकों के लिए अनुग्रह राशि 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।इस अवसर पर मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

हमसे संपर्क करें