नवीनतम पोस्ट

एक हफ्ते में दबोचे 29 साइबर ठग, 22 लाख से ज्यादा रकम बरामद…

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार

फरीदाबाद में ईस्ट-टू-वेस्ट कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने

*जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के रुझान और प्रगति पर J.C. Bose यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय सम्मेलन

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल

फूलों की खुशबू से महका फरीदाबादफ्लावर फेस्टिवल में उमड़ी भीड़, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने दिया हरियाली का संदेश

शेयर करे :

नगर निगम फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में आयोजित भव्य फरीदाबाद फ्लावर फेस्टिवल में रविवार को शहर फूलों की खुशबू और रंगों से महक उठा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और नगर निगम की प्रथम नागरिक मेयर प्रवीण बत्रा जोशी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर फूलों की सुंदर प्रदर्शनी का आनंद लिया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वसंत ऋतु रंगों, खुशियों और प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक है। जब पेड़-पौधों पर नई कोपलें आती हैं और फूल खिलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे प्रकृति स्वयं उत्सव मना रही हो। ऐसे समय में फ्लावर फेस्टिवल जैसे आयोजन शहर को नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि शहर की पहचान केवल विकास से नहीं बल्कि उसकी सुंदरता और पर्यावरणीय संतुलन से भी होती है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच कंक्रीट के जंगल बनते जा रहे हैं, ऐसे में प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखना बेहद जरूरी है। फूल और पौधे न केवल वातावरण को सुंदर बनाते हैं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं।

विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ-साथ गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क स्थापित किया जा रहा है, जिससे देश की समग्र पहचान और सुंदरता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों और आसपास पौधे और फूल लगाने की आदत विकसित करें। यह न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मकता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है और इसी सोच के साथ पुष्प महोत्सव का आयोजन किया गया है।

अंत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद केवल विकसित होने से उत्कृष्ट नहीं बनेगा, बल्कि स्वच्छ, विकसित और सुंदर फरीदाबाद ही वास्तव में उत्कृष्ट फरीदाबाद बनेगा।

इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, जॉइंट कमिश्नर असवीर सिंह, विक्टोरा इंडस्ट्री के
संस्थापक एस एस बांगा सहित कई गणमान्य नागरिक और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया और फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी का आनंद लिया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस के साइबर थानों

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पी. सी. मीणा ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पूर्व से पश्चिम (ईस्ट-टू-वेस्ट) कनेक्टिविटी

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति”

हमसे संपर्क करें