नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

फरीदाबाद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित

शेयर करे :

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में गत दिवस बल्लभगढ़ सब्जी मंडी, फरीदाबाद में “एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी विकास कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित हुआ।जागरूकता सत्र के दौरान स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों तथा अन्य स्थानीय नागरिकों को एकल-उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण, जल स्रोतों पर प्रभाव तथा इसके दीर्घकालिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने दैनिक जीवन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली।स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, सामूहिक फैसलों पर उठे सवाल; अगले हफ्ते सुनवाई नई दिल्ली: चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चल रहा

ज्ञानेश कुमार ने भाजपा नेताओं को भी चुनाव हराया, अभिजीत दीपके का दावा; 48 घंटे में इस्तीफे की मांग नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश

हमसे संपर्क करें