नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के लिए निगम आयुक्त ने आरडब्ल्यूए, एनजीओ और स्वयंसेवकों से किया संवाद

शेयर करे :

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय के सभागार में मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और सक्रिय स्वयंसेवकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। बैठक में शहर की मौजूदा स्वच्छता व्यवस्था, जमीनी समस्याओं और सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

निगम आयुक्त ने सभी प्रतिनिधियों से सुझाव लेने के साथ उनकी समस्याएं और अनुभव भी सुने। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को स्वच्छ एवं हरित शहर बनाने के लिए नगर निगम के साथ आम नागरिकों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यशेंद्र सिंह ने गेटेड सोसायटियों और बल्क वेस्ट जनरेटर से अपने अपशिष्ट का उचित तरीके से निस्तारण करने की अपील की। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स, एनजीओ, आरडब्ल्यूए और स्वयंसेवकों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने और स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से फरीदाबाद को ग्रीन एवं क्लीन सिटी के रूप में विकसित किया जा सकता है।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर परमजीत चहल, निगम सलाहकार इंद्रजीत कुलेरिया, एसबीएम विशेषज्ञ कल्पना मंडल सहित एनजीओ प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सक्रिय स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर

हमसे संपर्क करें