नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

शेयर करे :

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाले गए विरोध मार्च के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों नेताओं की पहचान पराग शर्मा और गजना लांबा के रूप में हुई है।

ओल्ड फरीदाबाद में निकाला गया था विरोध मार्च

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को ओल्ड फरीदाबाद में चांदी वाली धर्मशाला से पथवारी मंदिर तक पैदल मार्च निकाला गया था। प्रदर्शन में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

बैनर के साथ चलने को लेकर हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च के दौरान कांग्रेस की पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि आगे चलने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच थप्पड़बाजी होने लगी। मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

दोनों नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

इस घटना के बाद दोनों महिला नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान फोटो हटाने से जुड़े विवाद के बाद कहासुनी और मारपीट की स्थिति बनी। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने घटना को लेकर कहा कि भीड़ में साथ चलते समय कभी-कभी ऐसा हो जाता है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। जिस प्रदर्शन में चुनाव प्रक्रिया को लेकर विरोध जताया जा रहा था, उसी दौरान पार्टी की दो नेताओं के बीच हुई हाथापाई ने सबका ध्यान खींचा है। फिलहाल, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले को देखा जा रहा है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

By-election Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

हमसे संपर्क करें