नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

सेवा और समर्पण की मिसाल डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर पुस्तक का विमोचन

शेयर करे :

  • विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में किया लोकार्पण

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में संजोती पुस्तक ‘जीवन दर्शन-एक प्रतिबिंब’ का रविवार को गुरुग्राम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास की बैठक के दौरान लोकार्पण किया गया। केंद्रीय मंत्री एवं विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के मुख्य संयोजक मनोहर लाल खट्टर ने न्यास के मुख्य ट्रस्टी स्वामी धर्मदेव के सानिध्य में पुस्तक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पुस्तक के लेखक एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन व न्यास के ट्रस्टी बीआर भाटिया सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पुस्तक को डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन और विचारों का प्रतिबिंब बताते हुए कहा गया कि ऐसे व्यक्तित्वों की जीवन यात्रा समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत होती है। पुस्तक उनके जीवन मूल्यों और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

बीआर भाटिया ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन पर आधारित यह पुस्तक उनके व्यक्तित्व को करीब से समझने का अवसर प्रदान करती है। पुस्तक में उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों, संघर्षों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन मूल्यों को संस्मरणों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक केवल उनके जीवन की कहानी नहीं, बल्कि उन आदर्शों और मूल्यों का दस्तावेज है, जिन्हें डॉ. छबील दास भाटिया ने अपने जीवन में अपनाया और समाज तक पहुंचाया।

पुस्तक का लेखन उनके पुत्र एवं सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने अपने भाइयों ग्रुप के प्रबंध निदेशक आरके भाटिया एवं निदेशक विपिन भाटिया और मुकेश भाटिया के सहयोग से किया है। परिवार के सदस्यों ने डॉ. छबील दास भाटिया से जुड़ी स्मृतियों, अनुभवों और जीवन प्रसंगों को एकत्र कर उन्हें पुस्तक का स्वरूप दिया है। इस मौके पर विभाजन विभीषिका स्मृति न्यास के महासचिव बोधराज सीकरी सहित न्यास के कई ट्रस्टी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

नुक्कड़ नाटक में झलका लोक कल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसवीएसयू में हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन पलवल। सेवा संकल्प अभियान

IIT बॉम्बे केस में उठे सवाल: क्या परीक्षा में नकल पर डांटना जातिसूचक टिप्पणी माना जा सकता है? मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र साहिल

हमसे संपर्क करें