नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

महंगाई की मार झेल रही लोगों की जेब खाली करने में लगी बीजेपी : नितिन लखन सिंगला

शेयर करे :

भारतीय जनता पार्टी के सड़क एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी द्वारा देश में टोल रेट बढ़ाए जाने के बाद जगह जगह इसका विरोध होने लगा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन लखन सिंगला ने बढ़े हुए टोल रेट को लेकर बुधवार को प्रेसवार्ता का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अपने कार्यालय पर किया। प्रेसवार्ता के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, महावीर बिश्नोई आरटीआई एक्टिविस्ट, सुंदर माहौर, वीरेंद्र वशिष्ठ, गुलशन कुमार, बंटी चौधरी, भूषण कुमार एवं हरिलाल गुप्ता मौजूद रहे।

पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए नितिन सिंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोगों की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। आज जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, आम आदमी काम धंधे से परेशान है, ऐसे में टोल रेट बढ़ाए जाने से आम आदमी प्रभावित हुआ है। लोग पहले से ही एल पी जी एवं तेल संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में देश की जनता पर टोल रेट का अतिरिक्त भार बढ़ाना उचित नहीं है। सिंगला ने कहा कि हरियाणा एवं दिल्ली सरकार ने सन 2010 में बदरपुर पुल का शिलान्यास किया था, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री स्व० शीला दीक्षित एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आपसी सहयोग से कार्य संपन्न हुआ।

कांग्रेस प्रवक्ता सिंगला ने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। एक तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री कहते हैं कि टोल टैक्स कम किए जाएंगे, टोल प्लाजा खत्म किए जाएंगे, दूसरी तरफ सड़क एवं परिवहन मंत्री टोल रेट बढ़ाकर लोगों की जेब पर डाका डालने का काम कर रहे हैं। बदरपुर बॉर्डर टोल 30 रुपए से बढ़ाकर 35 कर दिया गया है। फास्ट टैग चार्ज न होने पर 42.50 रुपया यूपीआई से और कैश देने पर 70 रुपए वसूल किया जाएगा। जबकि ग़दपूरी टोल रेट 120 से बढ़ाकर 130 कर दिया है। नितिन सिंगला ने कहा कि सड़क एवं परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दूसरा टोल नहीं होना चाहिए, लेकिन फरीदाबाद एक ऐसा शहर है, जहां बदरपुर बॉर्डर, गदपूरी एवं गुड़गांव रोड जोकि 30 तीनों ही 30 किलोमीटर के अंदर आते हैं। उन्होंने कहा जब एक आम आदमी गाड़ी खरीदता है तो उससे रोड टैक्स ले लिया जाता है, फिर पेट्रोल भरवाने पर भी सेस ले लिया जाता है।

इसके बाद तीसरी बार टोल टैक्स के नाम पर लूटा जाता है। नितिन सिंगला ने कहा कि हरियाणा में चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़े हुए टोल रेट, जिन टोल प्लाजा का समय खत्म हो गया है उनको हटाने को लेकर मुहिम चलाएंगे और जब तक टोल रेट जो बढ़ाए गए हैं वापिस नहीं होते आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेता टोल का बिजनेस करने में लगे हुए हैं।

जितने भी टोल है सभी भाजपा नेताओं के हैं और अभी 30% अतिरिक्त टोल प्लाजा हरियाणा प्रदेश की जनता पर थोपने जा रही है। हरियाणा कांग्रेस चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में टोल प्लाजा के नाम पर मचाई जा रही लूट के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ने जा रही है। इसमें कांग्रेस के पदाधिकारी करेंगे और इससे पूर्व देश के सड़क एवं परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए रेट कम करने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोग भ्रष्टाचार लूट बेरोजगारी महंगाई से त्रस्त है। अब लोगों की समझ में आ चुकी है कि केवल धर्म एवं देशभक्ति के नाम पर उनको उलझा कर रखा हुआ है। अब कांग्रेस चुप बैठने वाले नहीं है और देश में मचाई जा रहे इस लूट के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें