नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में बीआर भाटिया ने करवाई आंखों की जांच, लेजर ट्रीटमेंट सफल

शेयर करे :

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी.आर. भाटिया ने मंगलवार को एनआईटी-2 स्थित भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में अपनी आंखों का सफल लेजर ट्रीटमेंट करवाया। नियमित स्वास्थ्य जांच के तहत वे आरोग्य केंद्र पहुंचे, जहां गुरुग्राम से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नीरज भाटिया ने उनकी आंखों की जांच की।जांच के दौरान डॉ. नीरज भाटिया ने बताया कि उनकी दोनों आंखों के पर्दे (रेटिना) में हल्के-हल्के फटने के संकेत हैं। डॉक्टर ने बताया कि समय रहते इसका उपचार जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी गंभीर समस्या से बचा जा सके। उन्होंने बी.आर. भाटिया को लेजर ट्रीटमेंट करवाने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह को गंभीरता से लेते हुए बी.आर. भाटिया ने उसी समय आरोग्य केंद्र में लेजर उपचार करवाने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ टीम की निगरानी में उनका लेजर ट्रीटमेंट सफलतापूर्वक किया गया। पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 मिनट का समय लगा और उपचार पूरी तरह सुरक्षित व प्रभावी रहा।उपचार के बाद बी.आर. भाटिया ने बताया कि लेजर ट्रीटमेंट बेहद सरल और दर्द रहित प्रक्रिया रही। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा महसूस नहीं हुई और उपचार के तुरंत बाद वे अपने कार्यालय पहुंचकर सामान्य रूप से कार्य भी कर रहे हैं। भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में आंखों की निशुल्क जांच व उपचार किया जाता है। बीआर भाटिया ने आरोग्य केंद्र की चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर आंखों जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आंखों से संबंधित किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लें।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

हमसे संपर्क करें