नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

*जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

शेयर करे :

जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान एवं प्रगति” विषय पर हाइब्रिड मोड में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर को कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार जारी किया। सम्मेलन का मुख्य फोकस सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लिए मैन्युफैक्चरिंग, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा डिजिटल इंजीनियरिंग में नवाचार पर होगा।

पोस्टर जारी करते हुए, कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के पेशेवरों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रही अत्याधुनिक प्रगति पर विचार-विमर्श करने के लिए एक जीवंत मंच प्रदान करेगा।मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष का वक्तव्य एवं सम्मेलन चेयर प्रो. अरविंद कुमार ने कहा कि औद्योगिक परिसर में स्थित जे.सी. बोस विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा, अत्याधुनिक शोध तथा नवाचार में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्ध रहा है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग विश्वविद्यालय के सबसे पुराने और सबसे गतिशील विभागों में से एक है और इसने शिक्षण, शोध तथा मजबूत उद्योग सहयोग में उत्कृष्टता की परंपरा को लगातार बनाए रखा है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) राज कुमार, डीन (एफईटी), प्रो. प्रदीप डिमरी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित थे।सम्मेलन में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग एवं इंडस्ट्री 4.0 एवं 5.0, सस्टेनेबल एवं ग्रीन मैकेनिकल सिस्टम्स, स्मार्ट मटेरियल्स, रोबोटिक्स, मेक्ट्रोनिक्स एवं ऑटोनॉमस सिस्टम्स, कंप्यूटेशनल मेकेनिक्स, एआई एवं डिजिटल इंजीनियरिंग तथा इंडियन नॉलेज सिस्टम फॉर इंडिजिनस टेक्नोलॉजीज सहित विभिन्न ट्रैक्स शामिल होंगे। सम्मेलन में पंजीकृत एवं प्रस्तुत सभी शोध पत्रों को सम्मेलन ई-प्रोसीडिंग्स, एससीआईई एवं स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल्स में प्रकाशित किया जाएगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

•‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव फरीदाबाद, 03 अगस्त 2026: सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन

हमसे संपर्क करें