नवीनतम पोस्ट

फूलों के कचरे से संपदा बनाने की विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की पहल बनी आकर्षण का केंद्र, जीआईजेड इंडिया की टीम ने किया दौरा

फरीदाबाद। फूलों के कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उससे उपयोगी

UPI MDR Charge: दिवाली तक टला UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज का फैसला, जानें अब कब लागू होंगे नए नियम

नई दिल्ली: UPI से भुगतान करने वालों और कारोबारियों के

CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, बैरिकेड तोड़कर जंतर-मंतर पहुंचे थे

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान CJP के सौरव

फरीदाबाद के पल्ला में दुकान पर युवकों का हमला, लूट का आरोप; पुलिस को नकदी ले जाने के सबूत नहीं मिले

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला इलाके में एक दुकान

फूलों के कचरे से संपदा बनाने की विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की पहल बनी आकर्षण का केंद्र, जीआईजेड इंडिया की टीम ने किया दौरा

शेयर करे :

  • जर्मन प्रतिनिधिमंडल और नगर निगम आयुक्त ने की पहल की सराहना;
  • एस. एस. बांगा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को बताया जरूरी

फरीदाबाद। फूलों के कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन और उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की दिशा में विक्टोरा L.I.F.E. फाउंडेशन एवं नगर निगम फरीदाबाद की संयुक्त पहल को देखने के लिए जीआईजेड इंडिया की 11 सदस्यीय टीम ने दौरा किया। इस दौरान टीम ने फूलों के कचरे के संग्रहण, छंटाई, सुखाने, पाउडर बनाने और उससे धूप, हवन सामग्री एवं प्राकृतिक गुलाल जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही, शेष जैविक कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को भी समझा। जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास बताया।

नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त यशेंद्र सिंह ने भी विक्टोरा L.I.F.E. फाउंडेशन के साथ मिलकर किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने फूलों के कचरे के उचित प्रबंधन और उससे उपयोगी उत्पाद तैयार करने जैसी पहलों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं विक्टोरा L.I.F.E. फाउंडेशन के अध्यक्ष सरदार एस. एस. बांगा ने प्रतिनिधिमंडल के दौरे और पहल के उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज, उद्योग, प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते दबाव जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। इनसे निपटने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

एस. एस. बांगा ने बताया कि विक्टोरा L.I.F.E. फाउंडेशन फूलों के कचरे के प्रबंधन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। इनमें ट्री एम्बुलेंस के माध्यम से पेड़ों की देखभाल, पौधारोपण अभियान और हरित क्षेत्र विकसित करने जैसे प्रयास शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य पेड़ों का संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि यदि उद्योग, प्रशासन, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिक एकजुट होकर काम करें, तो वैश्विक पर्यावरण संकट से निपटने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। उन्होंने जीआईजेड इंडिया की टीम द्वारा इस पहल के उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के अभियान को और मजबूत बनाते हैं।

विक्टोरा L.I.F.E. फाउंडेशन और नगर निगम फरीदाबाद की यह संयुक्त पहल स्वच्छता, संसाधनों के पुनः उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ जोड़ती है। फूलों के कचरे से उपयोगी उत्पाद और जैविक खाद तैयार करने का यह मॉडल ‘कचरे से संपदा’ की सोच को बढ़ावा देता है तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश देता है।

इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, नगर निगम सलाहकार इंद्रजीत कुलेडिया, कार्यकारी अभियंता मनदीप सिंह, एसबीएस एक्सपर्ट कल्पना मंडल सहित अन्य अधिकारी भी विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को एक बार फिर हिरासत में लिए जाने का मामला सामने

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला इलाके में एक दुकान पर युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दुकान

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

हमसे संपर्क करें