नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड: प्रणवी ने गोल्फ में जीता सोना, कुमकुम ने रिकर्व में रचा इतिहास

शेयर करे :

नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भारत ने दो और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। गोल्फर प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम अनिल मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड जीतकर नया रिकॉर्ड कायम किया। इन जीतों के साथ भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 18 हो गई है।

प्रणवी उर्स ने गोल्फ में रचा इतिहास

मायसूरु की 23 वर्षीय प्रणवी उर्स ने महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। वह एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने चीन की यिन रुओनिंग और सिंगापुर की शैनन टैन को एक शॉट से पीछे छोड़ा।

फाइनल राउंड की शुरुआत प्रणवी ने तीन शॉट की बढ़त के साथ की थी, लेकिन तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के बाद उनकी बढ़त खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए तीन बर्डी लगाईं और आखिरी होल तक बढ़त बनाए रखी।

प्रणवी की इस जीत से भारत ने गोल्फ में 24 साल बाद गोल्ड जीता है। इससे पहले 2002 में शिव कपूर ने पुरुष व्यक्तिगत गोल्फ में स्वर्ण पदक जीता था। प्रणवी ने अदीति अशोक और दीक्षा डागर के साथ महिला टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी जीता।

कुमकुम मोहोड ने रिकर्व में रचा इतिहास

दूसरी ओर, 17 वर्षीय कुमकुम अनिल मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतकर भारतीय तीरंदाजी में नया इतिहास रच दिया। फाइनल में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की ओह येजिन से हुआ। मुकाबला 5-5 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में पहुंचा।
शूटआउट में ओह येजिन ने 8 अंक हासिल किए, जबकि कुमकुम ने दबाव के बीच परफेक्ट 10 लगाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ वह एशियन गेम्स में महिला व्यक्तिगत रिकर्व में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बन गईं।
कुमकुम का यह एशियन गेम्स में तीसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने महिला टीम रिकर्व में गोल्ड और मिक्स्ड टीम रिकर्व में सिल्वर मेडल जीता था।

भारत के खाते में अब 18 गोल्ड

प्रणवी उर्स और कुमकुम मोहोड के गोल्ड के साथ भारत की पदक तालिका में 18 स्वर्ण, 26 रजत और 35 कांस्य समेत कुल 79 पदक हो गए हैं। ताजा पदक तालिका में भारत पांचवें स्थान पर है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, तिरंगा लेकर बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के

India vs Pakistan Asian Games Final Live: 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम, फरहान-सदाकत पर तूफानी शुरुआत की जिम्मेदारी निशिन: एशियन

स्मित मच्छर पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान, नाम, अतीत और मंशा पर विदेशी मीडिया में ये अहम बातें नई दिल्ली: दुबई से तेल

हमसे संपर्क करें