नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

बिजली व्यवस्था में निजी भागीदारी और सामाजिक समानता को लेकर सैलजा ने जताई चिंता

शेयर करे :

चंडीगढ़, 30 सितंबर।

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी को लेकर चिंता व्यक्त की। सांसद ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सार्वजनिक सेवा में किसी भी बदलाव से पहले किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को सरकारी बिजली निगमों को मजबूत करने, बिजली व्यवस्था की कमियों को दूर करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए। गुरुग्राम और नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस तथा अलग कृषि डिस्कॉम जैसे प्रस्तावों के संभावित प्रभावों पर भी व्यापक विचार जरूरी है। सांसद ने कहा कि बिजली कर्मचारियों और संगठनों ने अपनी आशंकाएं सरकार के समक्ष रखी हैं, जिन पर सरकार को सभी संबंधित पक्षों से संवाद करना चाहिए।

सांसद कुमारी सैलजा ने स्मार्ट मीटरिंग सहित बिजली क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों की आर्थिक व्यवहार्यता और उपभोक्ता हितों के दृष्टिकोण से समीक्षा की मांग की। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के पक्ष में है।

बॉक्स

हल्द्वानी की घटना समानता के सवाल खड़े करती है : सैलजा

कुमारी सैलजा ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सामाजिक समानता और सम्मान के सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान दिया। उनके अनुसार दलितों, आदिवासियों और वंचित समाज के सम्मान तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है। कांग्रेस इन अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 9

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की दो महिला नेताओं के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है।

By-election Results 2026 Live: देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। पश्चिम बंगाल की मुस्लिम बहुल रेजिनगर सीट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

हमसे संपर्क करें