नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

‘Cyber Hero of the Week’, DCP मुख्यालय फरीदाबाद , हिमाद्री कौशिक ने किया सम्मानित, गैंग लीडर समेत 7 आरोपियों को उत्तराखंड, गाजियाबाद व हापुड़ से किया था गिरफ्तार

शेयर करे :

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the Week’ कार्यक्रम के तहत थाना साइबर क्राइम सेंट्रल की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने P/SI अजय प्रकाश, HC मोहम्मद बिलाल और सिपाही शाहरुख को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘Cyber Hero of the Week’ चुना और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अगस्त 2026 में थाना साइबर क्राइम सेंट्रल में एक साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सेक्टर 78 फरीदाबाद की रहने वाली एक महिला के साथ 84000 रुपए की साइबर ठगी की गई थी, जून 2026 में महिला अंडमान में होटल बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थी, इसी दौरान उसने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मिला। जिस पर उसके द्वारा दिए गए नंबरों पर संपर्क किया गया। ठगों ने महिला से होटल बुकिंग की प्रक्रिया के माध्यम से 84000 रुपए ट्रांसफर करवाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।

उन्होंने आगे बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड, गाजियाबाद और हापुड़ में दबिश देकर गैंग लीडर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह में अलग-अलग आरोपियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थीं। गिरफ्तार आरोपियों में गैंग लीडर, कॉलिंग टीम के सदस्य, बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तथा वेबसाइट उपलब्ध कराने वाला आरोपी शामिल थे ।

साइबर अपराध के इस मामले में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में टीम द्वारा की गई कार्रवाई को देखते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को ‘Cyber Hero of the Week’ के लिए चुना गया।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक, IPS ने सम्मानित पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि साइबर अपराध के मामलों में तकनीकी दक्षता, निरंतर प्रयास और बेहतर टीमवर्क के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचना फरीदाबाद पुलिस की प्राथमिकता है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से अन्य पुलिसकर्मियों को भी साइबर अपराध के खिलाफ और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय के सभागार में मास्टर ट्रेनर्स, गैर-सरकारी संगठनों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और सक्रिय स्वयंसेवकों के साथ

हमसे संपर्क करें