नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

शेयर करे :

नुक्कड़ नाटक में झलका लोक कल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एसवीएसयू में हुआ नुक्कड़ नाटक का मंचन

पलवल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नमो सेवा अनकही कहानियां थीम पर आधारित इस नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई लोक कल्याणकारी नीतियों का बखूबी मंचन किया। कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक में पलवल के तहसलीदार दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि एसवीएसयू की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अध्यक्षता की और कलाकरों को सम्मानित किया।


नरेश ठाकुर की अगुवाई में कलाकारों ने लोक कल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक जागरुकता और राष्ट्रीय गौरव पर आधारित प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर, इन सबका संवाद और संगीत के माध्यम से खूबसूरत मंचन किया। तहसीलदार दिनेश कुमार ने कहा कि यह नुक्कड़ नाटक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए लोक कल्याणकारी निर्णयों को लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाएंगे और लोगों में इनका लाभ लेने का उत्साह जगेगा। एसवीएसयू की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि नमो सेवा अनकही कहानियां समाज के लिए प्रेरणा हैं और इन्हें नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना सार्थक पहल है। डीन प्रोफेसर राम विरंजन ने सभी का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी पवन कुमार, ओएसडी संजीव तायल, डॉ. भावना रूपराई और डॉ. राजकुमार तेवतिया के अतिरिक्त कई अन्य शिक्षकों और कर्मियों की उपस्थिति भी रही।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

IIT बॉम्बे केस में उठे सवाल: क्या परीक्षा में नकल पर डांटना जातिसूचक टिप्पणी माना जा सकता है? मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में छात्र साहिल

DUSU में निर्दलीय दीपांशु शौकीन की जीत, कांग्रेस की हार पर बोले- ग्राउंड लेवल पर बड़ा गैप, राहुल गांधी का भी लिया नाम नई दिल्ली:

हमसे संपर्क करें