नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने शहीदी पार्क में किया पौधारोपण

शेयर करे :

  • शहीदों की स्मृति में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, विक्टोरा इंडस्ट्रीज कर्मचारियों से किया प्रेरणादायी संवाद

फरीदाबाद। सेक्टर-58 स्थित शहीदी पार्क में विक्टोरा इंडस्ट्रीज की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की स्मृति में वर्ष 2019 में लगाए गए पौधे आज वृक्ष बनकर शहीदी पार्क की हरियाली को समृद्ध कर रहे हैं। इसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव और विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया।

परमवीर चक्र विजेता ने कर्मचारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के सेक्टर 58 फरीदाबाद स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कर्मचारियों से संवाद करते हुए कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने पर्यावरण के प्रति एस एस बांगा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि देश की सेवा केवल सीमा पर जाकर ही नहीं होती। प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकता है। हमारे सैनिक सीमा पर देश को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्रीज और उद्योग जगत देश को आर्थिक रूप से समृद्ध और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जब दोनों अपने-अपने दायित्व पूरी निष्ठा से निभाते हैं, तभी एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है।

एस.एस. बांगा ने पौधारोपण को बताया भावी पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी

विक्टोरा इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक एस.एस. बांगा ने कहा कि शहीदों की स्मृति को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित न रखकर उसे समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्यों से जोड़ना चाहिए एस.एस. बांगा ने कहा,
हमारे देश के असली हीरो हमारे सैनिक हैं। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव जी जैसे वीर योद्धाओं की वीरगाथा आज की पीढ़ी के लिए साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा है। हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, वहीं हमारा दायित्व है कि हम अपने कर्मक्षेत्र में ईमानदारी और पूरी निष्ठा से योगदान देकर राष्ट्र को मजबूत बनाएं। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य की नींव रखना है।

शहीदी पार्क में लगाया गया प्रत्येक पौधा शहीदों के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक बन रहा है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

मुंबई/गोवा: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

हमसे संपर्क करें