फरीदाबाद: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते दिल्ली-पलवल रेलखंड पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे ने 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक इस रूट की 8 प्रमुख ईएमयू और लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इनमें पलवल-शकूरबस्ती, पलवल-गाजियाबाद, शकूरबस्ती-पलवल, गाजियाबाद-पलवल, नई दिल्ली-पलवल और बल्लभगढ़-शकूरबस्ती रूट की ट्रेनें शामिल हैं।
फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 से जुड़े ट्रैक पर निर्माण कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों पर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर जांच