नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

सावन के पहले सोमवार पर हरियाली का संकल्प, विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने लगाए 500 पौधे

शेयर करे :

•‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव फरीदाबाद,

03 अगस्त 2026: सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए फरीदाबाद में 500 पौधों का रोपण किया। यह अभियान ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव–सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत आयोजित किया गया।ट्री मैन एस.एस. बांगा द्वारा 4 जून 2025 से संचालित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। सावन के पहले सोमवार पर आयोजित इस विशेष चरण के माध्यम से ‘हरियाली को केवल महसूस नहीं, बल्कि बढ़ाएं और बचाएं’ का संदेश दिया गया।

विक्टोरा इंडस्ट्रीज की इकाइयों में 449 पौधे

अभियान के तहत विक्टोरा इंडस्ट्रीज की विभिन्न इकाइयों में 449 पौधे लगाए गए। यह विशेष पहल विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन की वाइस प्रेसिडेंट दमन बांगा के जन्मदिन के अवसर पर प्रकृति को समर्पित रही।दमन बांगा ने कहा, “जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय प्रकृति और समाज के लिए सकारात्मक योगदान से जोड़ना चाहिए। मैं सभी से अपील करती हूं कि विशेष अवसरों पर पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं।

”ट्री मैन एस.एस. बांगा ने कहा कि “पौधारोपण केवल शुरुआत है, पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण ही वास्तविक पर्यावरण सेवा है। लोगों को अपने विशेष अवसरों को पौधारोपण से जोड़ना चाहिए।”

राजकीय महिला महाविद्यालय में 51 पौधे

राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-16ए में नीम, बेलपत्र, जामुन, पिस्टोनिया, कदम और शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. पारुल राणा, डॉ. शालिनी खुराना, सविता नागर, पारुल शर्मा एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. पारुल राणा ने कहा, “सावन के पावन महीने में विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन द्वारा पौधारोपण की यह पहल सराहनीय है। संस्था जिस निरंतरता और समर्पण के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, वह प्रेरणादायक है। युवाओं और छात्राओं को ऐसे अभियानों से जोड़कर फाउंडेशन न केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य कर रहा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।”

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

मुंबई/गोवा: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

बल्लभगढ़। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के निवास पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के सम्मान में विशेष चाय कार्यक्रम का

हमसे संपर्क करें