नवीनतम पोस्ट

अमित शाह संसद में बोलने को तैयार, कांग्रेस की दलील ने बढ़ाई सियासी हलचल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में उठाए जा रहे

SBI रिपोर्ट: 8% की रफ्तार से बढ़ सकती है भारत की GDP, अमेरिका-चीन से आगे रहने का अनुमान

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

लैंडिंग से ठीक पहले इंडिगो फ्लाइट का बायां इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर मची इमरजेंसी

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 में

पूर्व CJI चंद्रचूड़ को रूस की बड़ी कानूनी लड़ाई की कमान, यूक्रेन के सरकारी बैंक से जुड़े विवाद में निभाएंगे अहम भूमिका

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस से

सी. दास ग्रुप एवं साधु फोर्जिंग का जनहित में बड़ा कदम, पलवल पुलिस को मिला नया वाहन

शेयर करे :

सी. दास ग्रुप एवं साधु फोर्जिंग ने पलवल पुलिस को भेंट की महिंद्रा बोलेरो

पलवल, 28 जुलाई। पलवल के पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल ने कहा कि उद्योग जगत द्वारा पुलिस विभाग को दिया जाने वाला सहयोग कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उपलब्ध कराया गया महिंद्रा बोलेरो वाहन गश्त, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों की ऐसी सामाजिक पहल उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशील सोच का परिचायक है।पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल यह विचार पृथला स्थित वमानी ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड में आयोजित वाहन समर्पण एवं हस्तांतरण समारोह के दौरान व्यक्त कर रहे थे।


समारोह में सी. दास ग्रुप एवं साधु फोर्जिंग ने पलवल पुलिस को एक महिंद्रा बोलेरो एसयूवी वाहन समर्पित किया। समारोह में सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी. आर. भाटिया, निदेशक विपिन भाटिया, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राज भाटिया, साधु फोर्जिंग ग्रुप के निदेशक अनिल गर्ग एवं हर्ष गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक ने दोनों औद्योगिक समूहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी उद्योग जगत इसी प्रकार जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में प्रशासन का सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर सी. दास ग्रुप के चेयरमैन बी. आर. भाटिया ने कहा कि पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे नागरिकों की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में उनके कार्य को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वाहन उपलब्ध कराना समूह का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्य करना सी. दास ग्रुप की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। निदेशक विपिन भाटिया ने कहा कि समूह सामाजिक विकास और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देता रहा है। 


वहीं साधु फोर्जिंग ग्रुप के निदेशक अनिल गर्ग ने कहा कि जनसुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जिम्मेदार वर्ग की भी साझा जिम्मेदारी है। निदेशक हर्ष गर्ग ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व को व्यवहार में उतारना ही वास्तविक सेवा है और पुलिस विभाग को वाहन समर्पित करना इसी सोच का परिणाम है। समारोह में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राज भाटिया, पलवल के डीएसपी अनिल कुमार, गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, पलवल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव मेहरा, राजन वाधवा, रवि वासुदेव, अभिनय मित्तल, निमित्त मित्तल, सुमित भड़ाना सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर

फरीदाबाद 10 अगस्त 2026: जे.सी.बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए ‘डिजाइनिंग एंड

फरीदाबाद, 9 अगस्त। सी. दास ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. छबील दास भाटिया के जीवन, संघर्ष, विचारों और समाज सेवा की यात्रा को शब्दों में

•‘सेल्फी विथ प्लांटेशन 5.0’ के तहत फरीदाबाद में मेगा प्लांटेशन ड्राइव फरीदाबाद, 03 अगस्त 2026: सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन

हमसे संपर्क करें