नवीनतम पोस्ट

सऊदी अरब में हूतियों के हमले तेज, रियाद-दम्माम एयरपोर्ट समेत तेल ठिकाने भी निशाने पर

सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमले तेज हो गए

MP से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द, आज नहीं चलेगी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस; राजधानी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Train Cancelled News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP

नोएडा एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Noida Airport Name Change: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित

फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, कांग्रेस की दो महिला नेताओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़; VIDEO वायरल

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन

इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

शेयर करे :

फरीदाबाद /पलवल: इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए बीटेक और बीटेक लेटरल एंट्री पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसके लिए ऑन-द-स्पॉट (ओपन) काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बीवॉक और डीवॉक सहित विभिन्न प्रोग्राम में उन विद्यार्थियों को भी अवसर देने की घोषणा की है, जो किन्हीं कारणों से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इन विद्यार्थियों के लिए भी ओपन और ऑन द स्पॉट काउंसलिंग करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्किल प्राप्त करने का इच्छुक एक भी विद्यार्थी छूटना नहीं चाहिए। हम इसी लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कुछ अन्य प्रोग्राम में बची हुई सीटों पर भी उन विद्यार्थियों को अवसर देने की बात कही है, जो ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने कहा कि एसवीएसयू विद्यार्थियों की स्किलिंग के लिए अपने संसाधनों का हरसम्भव उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसवीएसयू की दाखिला निदेशक प्रोफेसर ज्योति राणा की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, छात्र विभिन्न आधुनिक और तकनीकी कोर्सों जैसे कि मैकेनिकल एंड स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग साइबर सिक्योरिटी व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नियमित बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 से शुरू होकर 30 जुलाई तक चलेगी, जबकि इसकी मेरिट लिस्ट 4 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद पहले चरण की संस्थान स्तरीय फिजिकल काउंसलिंग 5 अगस्त से 8 अगस्त के बीच आयोजित होगी। वहीं दूसरे चरण की काउंसलिंग 12 और 13 अगस्त को तय की गई है। दूसरी ओर, डिप्लोमा धारकों के लिए बी.टेक लीट कोर्सों में आवेदन करने की अवधि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक निर्धारित की गई है। लीट की मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को प्रदर्शित होगी, जिसके बाद पहले चरण की फिजिकल काउंसलिंग 7 व 8 अगस्त को और दूसरे चरण की काउंसलिंग 14 अगस्त को की जाएगी। इसके साथ ही काउंसलिंग के समय रिपोर्टिंग के लिए जरूरी दस्तावेजों की विस्तृत सूची भी विश्वविद्यालय की मुख्य वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। बीटेक के अतिरिक्त अन्य प्रोग्राम के लिए भी अलग से शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

सूरजकुंड रोड पर CNG पंप में जोरदार धमाका, टाटा डंपर का सिलेंडर फटा; 4 लोग घायल फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड स्थित BPCL CNG पंप पर मंगलवार

बिजली निगम के सिस्टम पर सवाल, एक ही परिवार के नाम पर 25 मीटर का दावा फरीदाबाद: बिजली निगम की कार्यप्रणाली को लेकर एक ऐसा

चंडीगढ़, 30 सितंबर। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिजली वितरण व्यवस्था में

फरीदाबाद, साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘Cyber Hero of the

हमसे संपर्क करें