नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में लगाए एक हजार पौधे

शेयर करे :

पलवल। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को पौधारोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अपने हाथों से पिलखन का पौधा लगा कर इस अभियान की शुरुआत की। अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफ़ेसर विक्रम सिंह, डीन प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव और डीन प्रोफ़ेसर राम विरंजन, कार्यकारी अभियंता सतीश विज, एसडीओ नरेश संधू और कुलदीप शहरावत ने भी अपने हाथों से पौधे लगाए। इस अभियान के तहत एक हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधे हील द ग्लोब फाउंडेशन द्वारा प्रदान किए गए हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रीन कैंपस विकसित करना है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के आह्वान पर विश्वविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस अभियान में योगदान के लिए हील द ग्लोब फाउंडेशन के संस्थापक आशीष बैसोया और पदाधिकारी ज्योति शर्मा की सराहना की। बागवानी विभाग के जेई अरविन्द उपाध्याय ने इस अभियान के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव सुमन वशिष्ठ और हील द ग्लोब फाउंडेशन के प्रति आभार ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में पिलखन, कदंब, स्लिवर ऑक, अमरुद और कनेर के पेड़ लगाए जा रहे हैं।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती पर कथित तौर

हमसे संपर्क करें