नवीनतम पोस्ट

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को डाक विभाग की बहनों ने बांधी राखी

गुना से आई बहनों ने पहनाई विशेष हैंडमेड राखी, डाक

जन्मदिन पर सेवा का संकल्प, 101 पौधे और 719 यूनिट रक्तदान

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार

7 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंत कि युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पिता से फोन पर कही आखिरी बात

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक

पहाड़ी पर क्यों चढ़ गया टीनएजर? सरपंच ने हाथ जोड़कर जो कहा, सुनकर हर कोई रह गया हैरान

एक टीनएजर को पहाड़ी पर पहुंचता देख इलाके में हड़कंप

जीवा में छात्र नेतृत्व को मिली नई पहचान, शपथ लेकर संभाली जिम्मेदारियां

शेयर करे :

फरीदाबाद न्यूज़: 4जुलाई 2026, फरीदाबाद सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों की नई चयनित टीमों को शपथग्रहण करवाया गया एवं बैजेज भी दिए गए। सभी टीमों के लीडर्स ने अपने-अपने कार्यों को पूरा करने की विधि पूर्वक शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान, उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, एकेडमिक हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या डॉ नरजीत कौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। विद्यालय में विशेष प्रक्रिया के माध्यम से टीमों का चयन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में कर्तव्य बोध और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है।

प्रथम चरण में विद्यालय में छात्रों की बुद्धिमत्ता एवं स्वभाव के आधार पर सी०आर० का चयन किया गया तथा द्वितीय चरण में लीडर्स का चयन किया गया। ये लीडर्स विद्यालय के विशेष कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से अपना योगदान देंगे, जिससे विद्यालय के सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें।
इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था से भी अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें यह समझाया गया कि वे अपने कर्तव्यों एवं समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों के प्रति सदैव जागरूक रहें।

बनाए गए नवनिर्मित टीमों के नाम इस प्रकार से है – ट्रांज़िट कॉप्स(ट्रैफिक), मार्शल (एस्कॉर्ट), क्रिएटर्स(विज़ुअल), ईकोवॉरियर्स (नैचुरिलिस्टिक), इंटरप्रिनियोर्स, नैविगेटर्स(प्रोवाइडिंग) एवं टेकचैम्प। सभी टीमो के प्रतिनिधियों ने अपने कार्य क्षमता, बुद्धि एवं स्वभाव के आधार पर ही टीम के लिए कार्य करना स्वीकार किया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्र वेदांत, अनुष्क और दसवीं कक्षा के श्रेय ने इस प्रक्रिया को पूर्ण रूप से डिजीटल बनाया। जिससे छात्रों ने तकनीकी शिक्षा का एक नया अनुभव भी प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं की छात्रा यशिका ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।

स्कूल के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान ने सभी छात्रों एवं नवनिर्वाचित लीडर्स को बधाई दी एवं उनसे कहा कि सभी नव निर्वाचित लीडर्स अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें अपने लक्ष्यों को जाने और समझें तथा उनको पूरा करें। वे स्वयं को रोल मॉडल बनाने का प्रयास करें। इसके साथ-साथ उन्होंने विद्यालय के सभी छात्रों को जीवा लर्निंग सिस्टम के महत्व के विषय में बताया और कहा कि आज देश के अनेक शिक्षण संस्थानों में जीवा लर्निंग सिस्टम को अपनाया जा रहा है। यह भारत के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Register Now

शेयर करे:

संबंधित पोस्ट

फरीदाबाद, 29 अगस्त 2026। विक्टोरा टेक्नोलॉजीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार हरदीप सिंह बांगा का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान और सामाजिक सेवा के संदेश के साथ

फरीदाबाद में प्यार में धोखे से आहत 22 वर्षीय युवक की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दिल्ली के मीठापुर निवासी युवक सेक्टर-21C स्थित

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में शुक्रवार को सरकारी स्कूल के निरीक्षण को लेकर जमकर हंगामा हो गया। रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुरेशीपुर गांव में 23 वर्षीय युवती पर कथित तौर

हमसे संपर्क करें